Thursday, January 24, 2008

राजपथ से नहीं गुजरी थी पहली परेड

भारतीय गणतंत्र की 58 वीं वर्षगाँठ पर रक्षा मंत्रालय ने अपने पुराने दस्तावेज जारी कर इस धारणा को गलत साबित किया है कि 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र की पहली मुख्य परेड राजपथ से होकर गुजरी होगी।गत अगस्त में मंत्रालय ने अपने ऐतिहासिक दस्तावेज से इस बात का भी खुलासा किया था कि आजादी के बाद पहली बार लाल किले पर तिरंगा 15 अगस्त को नहीं बल्कि 16 अगस्त 1947 को फहराया गया था। रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रकाशित किए जाने वाले 4 फरवरी 1950 के फौजी अखबार में उस ऐतिहासिक दिन का ब्यौरा दिया गया है जब भारतवासी देश को गणतंत्र घोषित किए जाने से गर्वातिरेक में डूबे हुए थे।भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने इर्विन स्टेडियम में सशस्त्र बलों की भव्य परेड की सलामी ली थी और 31 तोपों ने गरज गरज कर दुनिया को संदेश सुनाया था कि अब भारत की सरकार भारत के लोग बनाएँगे और वह भारतवासियों की अपनी और उनके लिए बनने वाली सरकार होगी।फौजी अखबार इतिहास दर्ज करते हुए लिखता है कि 1950 में जनवरी के 26वें दिन बृहस्पतिवार को सुबह दस बजने के अठारह मिनट बाद भारत को संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया। उसके इसके छह मिनट बाद बाबू राजेंद्र प्रसाद को गणतांत्रिक भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।उस समय गवर्मेंट हाउस कहलाने वाले मौजूदा राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में राजेंद्र बाबू के शपथ लेने के बाद दस बजकर 30 मिनट पर तोपों की सलामी दी गई। उनका कारवाँ दोपहर बाद ढाई बजे गवर्मेंट हाउस से इर्विन स्टेडियम के लिए रवाना हुआ। राजेंद्र बाबू पैंतीस साल पुरानी लेकिन विशेष रूप से सुसज्जित बग्गी में सवार हुए जिसमें छह बलिष्ठ ऑस्ट्रेलियाई घोड़े जुते हुए थे।इस कारवाँ को देखने के लिए सड़कों पर अपार जन समूह उमड़ पड़ा था और लोक मकानों की छतों, पेड़ों शाखाओं और हर सम्भव ऊँचाई वाले स्थानों पर आ जमे थे। इर्विन स्टेडियम में हुई मुख्य परेड को देखने के लिए 15 हजार लोग मौजूद थे। फौजी अखबार के अनुसार इस परेड में नौसेना, इन्फेंट्री, कैवेलेरी रेजीमेंट, सर्विसेज रेजीमेंट के अलावा सेना के सात बैंड भी शामिल हुए थे।गणतंत्र की पहली परेड की शोभा बढ़ाने के लिए इंडोनेशिया के प्रसिद्ध नेता सुकर्णो आए थे। उस समय इंडोनेशिया का नाम युनाइटेड स्टेट्स ऑफ इंडोनेशिया हुआ करता था।

मोदी की मुंबई रैली से हिल गए हैं ठाकरे

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिन पहले मुंबई में हुई रैली से शिवसेना को तगड़ा झटका लगा है। उसे लगने लगा है कि महाराष्ट्र में भाजपा अब अधिक दिनों तक उसे बड़े भाई की भूमिका में नहीं रहने देगी। पार्टी सुप्रीमो बाल ठाकरे ने तो बुधवार को कह भी दिया कि महाराष्ट्र में मोदी और मायावती पैटर्न की राजनीति नहीं चल पाएगी।
महाराष्ट्र में करीब 20 साल से चले आ रहे शिवसेना-भाजपा गठबंधन में शिवसेना अब तक बड़े भाई की भूमिका निभाती रही है। इसी रिश्ते के तहत राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से शिवसेना 171 एवं भाजपा 117 पर चुनाव लड़ते रहे हैं। भाजपा की जीत का प्रतिशत शिवसेना से बेहतर रहता है लेकिन सीटों की संख्या में शिवसेना बाजी मार लेती है। गठबंधन की शर्त है कि जिसकी सीटें ज्यादा होंगी मुख्यमंत्री उसी का बनेगा, इसलिए भाजपा मुख्यमंत्री पद की दावेदार भी नहीं बन सकती। भाजपा पिछले दो विधानसभा चुनावों से शिवसेना पर दबाव बना रही है कि दोनों दल बराबर सीटों पर चुनाव लड़ें। शिवसेना लोकसभा में कुछ सीटें भाजपा को अधिक देकर विधानसभा में उसे ठेंगा दिखाती आ रही है। भाजपा इसे इसलिए बर्दाश्त करती रही क्योंकि महाराष्ट्र में बाल ठाकरे जैसा करिश्माई नेता उसके पास नहीं था। मगर बीते रविवार को शिवसेना मुख्यालय के ठीक सामने उसी शिवाजी पार्क में नरेंद्र मोदी को सुनने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी जहां ठाकरे पिछले 40 साल से शिवसेना की रैलियां करते आ रहे हैं। इसी पार्क को नवंबर के अंतिम सप्ताह में मायावती ने भी भर दिया था। भाजपा ने अपनी रैली में शिवसेना को तो बुलाया भी नहीं। मोदी को तालियां भी ठाकरे की तुलना में कम नहीं मिलीं। मतलब यह कि भाजपा को मिशन-2009 के लिए नया तारणहार मिल चुका है। वह एक दिन में छह-सात रैलियां भी कर सकता है। दूसरी ओर शिवसेना प्रमुख की गिरती सेहत के कारण अब वे एक रैली में भी लंबे समय तक बैठ नहीं पाते। भाजपा नेता उन्हें आज भी महाराष्ट्र के शिवसेना-भाजपा गठबंधन का पितृ पुरुष मानते हैं। लेकिन सच्चाई यही है कि 2009 के लोकसभा-विधानसभा चुनावों में मोदी की जरूरत भाजपा के साथ-साथ शिवसेना को भी पड़ सकती है।

Monday, January 21, 2008

गरीबों तक विकास का 5 पैसा पंहुचता हैं।

हिन्दुस्तान में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर हैं। यहां के राज नेता सिर्फ एक दूसरे की बुराई देखते हैं। अपने अंदर की कमी का आंकलन नहीं करते हैं। कबीर की एक पंकती हैं -

बुरा जो देखन मैं चला,बुरा ना मिला कोई।
जो दिल देखा आपना मुझ सा बुरा ना कोई।

हिन्दुस्तान के राज नेताओ को चाहिए कि अपना कर्म करें और भारत को विकसीत देश बनाने की सोचें । हर काम को assignment की तरह करना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि विकास के सौ पैसा में से पंद्रह पैसे गरीबों तक पंहुचता हैं। पर राहुल गांधी का मानना हैं कि अब गांव तक केवल पांच पैसा ही पंहुचता हैं। राहुल गांधी को यह हकीकत समझने में काफी देर हुई। देखना यह हैं कि युवा सांसद कितने सालों में विकास का काम करते हैं। गरीबों को कब तक पचास पैसा ही पंहुचाते हैं।

Sunday, January 20, 2008

बर्ड फ़्लू का कहर कोलकाता में


पश्चिम बंगाल सरकार को हर बार देर से आंखे खुलती हैं। चाहे भारतीय परमानु करार की बात हो या आर्थिक विकास की या बर्ड फ़्लू का मामला। मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टचार्य ने भी देर से ही माना है कि राज्य में बर्ड फ़्लू की स्थिति अत्यंत गंभीर हैं। राज्य सरकार के सुस्ती के कारण यहां कि स्थिति गंभीर बन गयी हैं। पिछले दिनों कोलकाता के दक्षिणी और पूरबी हिस्सों में कई मरी हुई पक्षियाँ पायी गयी हैं।
पश्चिम बंगाल के तीन जिलों में बर्ड फ़्लू के खतरनाक एच 5 एच 1 वायरस से स्थिति गंभीर हो गई हैं। विश्व स्वास्थय संगठन(डब्लूएचओ) ने कहा है कि इस बार बर्ड फ़्लू का
ख़तरा ज़्यादा गभीर हैं क्योंकि पिछले मामलों की तुलना में इसका विस्तार क्षेत्र अधिक हैं और ये क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक हैं।
बीरभूम,दिनाजपूर,सियालदह और कालीघाट जैसे जगहों पर सिर्फ दुकाने बंद कर देने से गंभीर समसया का हल नहीं हो सकता हैं। सरकार को बडे पैमाने पर बर्ड फ़्लू जैसी बीमारी से बचने के उपाये बताने होगें। राज्यों को सील कर सुरक्षा का इंतजाम करना होगा।
बर्ड फ़्लू से पर्यटन क्षेत्र, विमान सेवा उधोग व अन्य व्यवसायों पर भी इसका कुप्रभाव असर पड़ रहा हैं। सरकार को समय रहते पुख़्ता इंतजाम करना होगा। जिससे बर्ड फ़्लू पर काबु पाया जा सके।

CLICK my blog for more
( Source : http://002nas.blogspot.com/ )

रोजगार गारंटी से भी नही रूक रहा पलायन

राज्य बढाना चाहते है रोजगार के दिन

रोजगार गारंटी योजना को लागु करने में तमाम दिक्कतो
के बीच एक हैरान करने वाला सच यह भी है कि यह योजना अपने मुख्य उद्देश्य ग्रामीण बेरोजगारो का पलायन रोक पाने मे भी कामयाब नही हो रही है। कई राज्यो ने इस सम्बंध मे ग्रामीण विकास मंत्रालय को सुचित कर के योजना के लिए निर्धारित समय सौ दिन की सीमा को बढाने की मांग की है। मंत्रालय के सुत्रो की माने तो राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ सहीत कई राज्यो मे पलायन की समस्या परकाबु नही पाये जाने की बात उभर कर सामने आयी है। हाल ही मे कई राज्यो ने मंत्रालय को योजना के अंतर्गत आ रही दिक्कतो से अवगत कराया है। राजस्थान ने तो केन्द्र सरकार को पत्र लिख कर आदीवासी इलाको मे रोजगार गारंटी दिवस सौ से बढाकर दो सौ दिन करने की मांग की है। लेकिन केन्द्र सरकार इस पर आगे बढने की स्थिती मे नजर नही आ रही है।
सरकार को सौ दिन रोजगार देने मे ही कई तरह के पापड बेलने पड रहे ऐसे मे दो सौ दिन रोजगार देने के स्थिती दूर दूर तक नही है।

ख़ुशी या गम

बढ़ती गाङि़याँ या बढ़ती समस्याएँ

दिल्ली के आँटो एक्सपो में गुरुवार को टाटा मोट्रस ने अपनी एक लाख रुपय की कार पेश कर दी हैं।ये कार भारत ही नहीं ब्लकि दुनिया की सबसे सस्ती कार हैं। कम्पनी द्वारा कार मध्यम वर्गीय व दुपहिया चालकों को ध्यान में रख कर बनाई गई हैं। जिससे आम आदमी भी कार खरीदकर अपना सपना आसानी से पूरा कर सके। टाटा मोट्रस द्वारा उठाया गया ये कदम सराहनीय हैं।

जहाँ एक तरफ़ खुशी हैं वहीं दूसरी तरफ़ चिन्ता का विषय भी हैं कि यदि हर व्यक्ति कार खरीद लेगा तो चलाएगा किधर !
भारत विशव का दूसरा सबसे बङ़ा दुपहिया वाहनों का बाज़ार हैं वहीं चौपहिया वाहनों में भारत का स्थान गयारवाह हैं। भारत के कई बङ़े शहरो में पहले से ही व्यस्तम सङ़को पर वाहनो की भरमार हैं उन वाहनो से निकलता धुआँ भी पर्यावरण को दूषित कर रहा हैं। एक सर्वेक्षण से दिल्ली में सबसे ज़्यादा कार हैं यानि प्रति एक हज़ार की जनसंख्या पर दिल्ली में 85 निजी कार हैं. उसके बाद लुधियाना और चेन्नई का स्थान आता है भारत में इस समय लगभग सात करोड़ दोपहिया वाहन और 1 करोड़ निजी कारें हैं और ये संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. सवाल ये उठता है कि क्या भारत की सड़कें इनका बोझ सहने को तैयार हैं.
आज भारत तेल का पचह्तर प्रतिश्त हिस्सा आयात कर रहा हैं यदि इसी तरह वाहनो की संख्या बढ़ती रही तो तेल की खरीददारी और दाम तो बढ़ेगे ही साथ ही पर्यावरण पर भी बुरा असर पङ़ेगा। ये सिर्फ़ छोटी गाड़ी का नहीं ब्लकि ये सब गाड़ियों का सवाल है.
भारत पिछले कुछ वर्षों से वाहन जगत में नौ प्रतिशत से अधिक दर से विकास कर रहा है.
विकास की इस दौड़ में शामिल होने का हक़ सभी को है लेकिन ये ज़िम्मेदारी भी सरकार और लोगों की है कि विकास की दौड़ में आंखे खुली रखी जाएं.।

ये सभी आँकङ़े बी.बी.सी हिन्दी की वेबसाइट से लिए गए हैं।

दिल्ली हुई जाम

दिल्ली हुई जाम
शुक्रवार को घंटो यातायात जाम में फँस रहे दिल्लीवासी।कल राजधानी के कई ईलाकों में यातायात जाम रहा। जाम लगने के एक नहीं तीन-तीन कारण थे। 1} साउथ दिल्ली के मूलचन्द पुल के पास दिल्ली जल बोर्ङ की पाईप लाईन टूट गई। 2} वी.आई.पी नेताओं का राजघाट दौरा। 3} प्रगति मैदान में लगे नौंवी वाहन प्रर्दशनी देखने उमङी र्दशको की भीङ।
नतीजा, रात तक लोग भारी यातायात जाम से जूझते रहे। खासतौर पर वे लोग जो प्रगति मैदान से होकर गुज़र रहे थे। रहागीर {एफ.एम.सी.सी के अध्यापक नवनीत आनंद का कहना था कि आमदिनों में मुझे लक्ष्मी नगर से कालका जी तक पँहुचने में पैंतालिस मिनट लगते थे पर आज मूलचन्द पुल पर जाम की व़जह से दो घंटे से भी ज़्यादा समय लग गया। इस तरह जाम में फँसे और भी लोगों का ये ही कहना था।
प्रर्दशनी देखने आए लोगों का निजी वाहनों का इस्तेमाल करना व पाक्रिंग की जगह सीमित होने के कारण गाङियाँ इधर-उधर खङी करने से भी जाम लग गया। वहीं दूसरी तरफ, ग्रीस के प्रधानमंत्री ने दस बजे राजघाट आना था। जिससे सुरक्षा के मददेनज़र उस तरफ के सभी रास्ते बंद कर दिए गए थे जबकि नेताजी भी अपने निशचित समय से आधे घंटे देर से पँहुचे। इस दौरान काम पर जाने वाले लोगों के वाहनों की कतार भी लम्बी होती चली गई। मुख्यत : आई.टी ओ पुल, निजामुदीन पुल, विकास मार्ग, आई.पी.मार्ग, रिंग-रोङ, तिलक मार्ग व मथुरा रोङ पर भी जाम रहा।
दिल्ली मैट्रो रेल काँरपोरेशन के मुताबिक मूलचल्ग में पाईप लाईन से कुछ ही दूर ज़मीन के अन्दर उनका काम चल रहा था। मशीन की तेज़ गङगङाहट से पानी की पाईप लाईन टूट गई। इसकी जानकारी दिल्ली जल बोर्ङ को दे दी गई थी। जब तक उल्होंने पानी की सप्लाई हंद की तब तक सङ़को पर दो-दो फुट तक पानी जमा हो चुका था। ङी.एम.आर.सी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनुज दयाल ने कहा कि इस छोटी पाईप-लाईन से लाजपत नगर, व ङिफ़ेस कोलोनी को पानी की सप्लाई जाती थीऔर उन्होंने स्वंम खङे़ हो कर पाईप-लाईन की मरम्त करवा दी हैं।
इस जाम पर यातायात पुलिस का कहना था कि प्रर्दशनी के चलते पुलिस की पूरी व्यवस्था की गई थी पर हर जगह पुलिस व्यवस्था करना सम्भव नहीं हैं। मथुरा रोङ पर अवैध पार्किग का कारण भी जाम लग जाता हैं। हालाँकी कई बार क्रेन द्वारा गाङियाँ ज़ब्त व चालान भी काटे जा चुके हैं।
दिल्ली में जाम लगना कोई नई बात नहीं हैं जाम कभी रैलियों, नेताओं, प्रर्दशनों, सङ़क मरम्त आदि समस्याओं के कारण लगते रहते हैं। हम इसे रोक तो नहीं सकते पर जहाँ पब्लिक वाहनों की सुविधा हो वहाँ निजी वाहनों का प्रयोग न करके हम इस जाम की समस्या को कम तो कर ही सकते हैं।

Thursday, January 17, 2008

BHARAT RATNA – and my nominee are……

Morning of 17th January. Years ago this author came into existence on the same day. The day has repeated itself once again. My landlord’s dog (she) – Maggie, was first to wish me. Her sound made me wake up.

I turned on my television set. News flashed on the face (screen) of a news channel. It read, “The govt. is planning to scrap ‘BHARAT RATAN’ (highest civilian award in India)”. Maggie, once again opened its mouth, as if it was asking who my nominee for the prestigious award are.

The question took me into a serious thought. All political parties (even individuals) are proposing the names of their leader for this award. As the thinking process was on my eyes stuck to a news headline of English daily, which read ‘BIRD FLUE BREAK OUT IN BENGAL, CULLING OPERATION IS ON’.

The headline helped me to find my nominee for the honor. I decided to propose the CHICKENS (not headless) for the congregation. Maggie with a sigh of astonishment opened her eyes wide, as if my decision went out of her expectations.

I have some sound ground for this nomination. Look at the history of chicken as a species. It has been serving our society for a long as a source of proteins. The species has made its case strong by adding yet another social service. These are sacrificing there life so that H5N1 (virus which causes bird flu) remains out of human population.

Unfortunately they have been denied of their due. If the award is supposed to be given for the one who served the society with absolute sacrifice, then my case makes a point. Now it is up to you to decide. What do you think?
CLICK BHUPIESM for more...
( SOURCE : http://topnews-bignews.blogspot.com )

लख के संग हो लक अपना, पूरा तब नैनो का सपना

पहली झलक मे ही नैनो लाखो दिलो मे बस गयी है और बाजार मे आने से पहले ही हर कोई इसे खरीदने के सपने संजो रहा है।
किन बिक्री के लिए लांच होने के बाद भी यह किस्मत वालो को ही मिल पाएगी। शुरूवात मे गजब के प्रति्क्रिया के बावजूद टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का कहना है कि कम्पनी अपने बजट और निर्माण क्षमता को देखते हुये, इसका उत्पादन करेगी। रतन टाटा ने कहा कि मेरी कम्पनी लाखो की तादाद मे नैनो का उत्पादन करेगी, बडी अटपटी बात है। हमारी निर्माण क्षमता सीमित है।
टाटा ग्रुप का इरादा साल भर मे 2.5 से 3.5 नैनो कारे बनाने का है लेकिन जानकारो के मुताबित डिमांड इससे कई गुना ज्यादा होगी। उन्होने कहा कि सभी तकनीकी पहलुऔ को देखते हुये कार का प्राडक्सन और मार्केट और रणनीती तयकी जायेगी। आने वाले समय मे टाटा ग्रुप आम आदमी पर फोकश रख कर ही नये उत्पाद बाजार मे उतारेगा।
लखटकिया कार के विरोध पर रतन टाटा ने कहा कि मै इस पर अपने मुह से कुछ नही कहना चाहता अगर कोई विरोध कर रहा है तो इसकी मर्जी। किसी भी उत्पाद का भविष्य बाजार तय करता है हमे अपने नये उत्पाद पर पुरा भरोसा है सभी तरह से नैनो कार आम आदमी की अपेक्षाओ पर खरी उतरेगी।
उन्होने कहा कि चार साल पहले जब मैने एक स्कूटर पर मिडील क्लास परिवार, पति पत्नी व दो बच्चो को जाते हुये देखा तो मन मे यह ख्याल आया क्यो न इस क्लास को सस्ती कार उपलब्ध करायी जाय। इसके बाद काम शुरू कर दिया गया। यह सपना नही वादा था जो निभाया।
सिंगुर मे कम्पनी के जमीन के अधिग्रहण को लेकर विरोध पर कहा कि पश्चिंम बंगाल ने लखटकीया कार के निर्माण के लिये कई जमीन के आफर दिये थे, सरकार के जरिये ही जमीन का अधिग्रहण किया गया है रही बात विरोध की तो लोग भुल रहे है कि यह औघोगीकरण का आगाज है टाटा ग्रुप पश्चिम बंगाल मे बडी मात्रा मे निवेश करने जा रही है।
लेखक. बिनोद

रिलायंस पावर ने मचाई हलचल

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ ने शेयर बाज़ार में ज़बर्दस्त हलचल पैदा कर दी है.
भारत में अब तक के सबसे बड़े आईपीओ के साथ 11 हज़ार 500 करोड़ रुपए जुटाने के इरादे से रिलायंस पावर मंगलवार को पूंजी बाज़ार में उतरी है.
इस आईपीओ ने खुदरा निवेशकों के लिए उम्मीद की एक लहर पैदा कर दी है जो देश के विकास की गंगा में जल्द से जल्द हाथ धोना चाहते हैं.
इस आईपीओ ने निवेशकों में इतना उत्साह पैदा कर दिया जिसके दबाव में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सूचकांक मंगलवार को 477 अंक नीचे लुढ़क गया.
रिलायंस पावर के आईपीओ के खुलने के बाद कुछ कंपनियों और निवेशकों ने इसमें निवेश करने के लिए अपने जमा सौदों की बिक्री की.
इससे सेंसेक्स 477 अंकों की गिरावट के साथ 20,251 पर बंद हुआ.
एक तरफ तो ये नज़ारा था तो दूसरी ओर खुलने के पहले चार ही घंटे में आईपीओ लगभग 10 गुना बिक (ओवरसब्स्क्राइब) गया. जबकि यह आईपीओ 15 जनवरी से लेकर 18 जनवरी खुला रहेगा.
नई लहर
दरअसल भारत में आर्थिक समृद्धि ने एक नई लहर पैदा की है.
इस आईपीओ ने निवेशकों में नई लहर पैदा कर दी है
लोग निवेश के नए विकल्प तलाश कर रहे हैं. लोगों को कहीं भी ऐसी संभावना दिखाई पड़ती हैं, वहीं लोग टूट पड़ते हैं.
हाल में टाटा की नैनो कार ने लोगों में एक ललक पैदा की तो रिलायंस पावर के आईपीओ ने भी आम आदमी में कुछ वैसा ही उत्साह पैदा किया है.
यही वजह है कि सैकड़ों लोग इस आईपीओ में निवेश के लिए डीमैट खाता खोल रहे हैं. इस खाते के माध्यम से ही आप शेयर में निवेश कर सकते हैं.
इस आईपीओ ने आपके डीमैट खाते का भाव भी बढ़ा दिया है.
ख़बरें आ रही हैं कि अगर आपका डीमैट खाता है और उसमें से आप रिलायंस पावर के आईपीओ के लिए आवेदन नहीं कर रहे हैं, तो ऐसे कई लोग हैं जो आपके नाम पर अर्जी लगाने के लिए तैयार हैं.
यह धंधा ग़ैरकानूनी है और इसमें अलॉटी के मुकरने पर पैसा डूब भी सकता है लेकिन लोग ये ख़तरा मोल लेने को तैयार नज़र आ रहे हैं.
इस आईपीओ में निवेश के लिए लोगों की कतारें देखी जा रही हैं और ये हाल केवल बड़े शहरों के ही नहीं ये लहर मझौले शहर तक जा पहुँची है.
नए तरीके
इधर अनिल अंबानी की वित्तीय सेवा कंपनी रिलायंस मनी सभी तरीके आजमा रही है.
मध्यम वर्ग को इस आईपीओ की याद दिलाई जा रही है. इसके लिए रिलायंस मनी ने मुंबई की डिब्बावाला एसोसिएशन से क़रार किया है.
डिब्बेवाले लगभग डेढ़ लाख लोगों को फॉर्म दे रहे हैं, साथ ही वे भरे हुए फॉर्म वापस कंपनी के पास जमा भी कराएंगे.
इसके अलावा रिलायंस कम्युनिकेशन ने मोबाइल में रिलायंस पावर के प्रोमोशन को ‘रिंग टोन’ बना दिया है.
इसके पीछे कोशिश यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस इश्यू की जानकारी पहुँचाई जा सके.
अनिल अंबानी ने छोटे निवेशकों को लुभाने का इंतज़ाम भी किया है. उन्हें एक भाग भुगतान का विकल्प भी दिया गया है.
कहा जा रहा है कि इस इश्यू के बाद अनिल अंबानी अपने बड़े भाई मुकेश अंबानी से आगे निकल जाएंगे.